ईधन के दामों में बढ़ोतरी पर आप का प्रदर्शन
समाना (पटियाला) आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष चेतन सिंह जोड़ेमाजरा की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ रहे दामों के खिलाफ समाना में केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Jun 2020 11:51 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2020 11:51 PM (IST)
जेएनएन, समाना (पटियाला) : आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष चेतन सिंह जोड़ेमाजरा की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ रहे दामों के खिलाफ समाना में केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया। देश में लॉकडाउन और कर्फ्यू के कारण देश का हर वर्ग पहले ही बहुत बड़े संकट में से गुजर रहा है ऊपर से डीजल और पेट्रोल के दामों के बढ़ोतरी के कारण देश का हर वर्ग बेहद परेशान है। उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि रोज डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाने बंद करें, नहीं तो आप केंद्र सरकार के खिलाफ पंजाब के लोगों को साथ लेकर संघर्ष शुरू करेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें