विदेश भेजने के नाम पर 8.50 लाख ठगे
समाना (पटियाला) शहर की जैन स्ट्रीट के संजीव कुमार पुत्र हरिअंत कुमार ने विदेश भेजने के नाम पर 8.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 11:40 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 11:40 PM (IST)
जेएनएन, समाना (पटियाला) : शहर की जैन स्ट्रीट के संजीव कुमार पुत्र हरिअंत कुमार ने विदेश भेजने के नाम पर 8.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। सिटी पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में संजीव कुमार ने बताया कि शहर के ही नुरपुरा पत्ती निवासी दो भाईयों रूपिदर सिंह, नूर सिंह पुत्र जरनैल सिंह ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया था। जिसके बदले उन्होंने उससे 8.50 लाख रुपये वसूल कर लिए। लेकिन इसके बाद उन्होंने न तो विदेश भेजा और ना ही उसके रुपये लौटाए। सिटी पुलिस ने शिकायत की जांच कर दोनों भाईयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें