Move to Jagran APP

500 भाजपा महिला सदस्य जाएंगी सीएम निवास का घेराव करने : फुलारा

पटियाला भाजपा के महिला विग की मीटिग में जिला प्रधान मधु फुलारा ने प्रदेश प्रधान मोना जैसवाल को आश्वासन दिया है कि पटियाला जिले से 28 अक्टूबर को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के निवास का घेराव करने के लिए 500 महिला सदस्य जाएंगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 12:45 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:09 AM (IST)
500 भाजपा महिला सदस्य जाएंगी सीएम निवास का घेराव करने : फुलारा
500 भाजपा महिला सदस्य जाएंगी सीएम निवास का घेराव करने : फुलारा

जागरण संवाददाता, पटियाला

loksabha election banner

भाजपा के महिला विग की मीटिग में जिला प्रधान मधु फुलारा ने प्रदेश प्रधान मोना जैसवाल को आश्वासन दिया है कि पटियाला जिले से 28 अक्टूबर को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के निवास का घेराव करने के लिए 500 महिला सदस्य जाएंगी। बुंदेला मंदिर में हुई इस बैठक में तीन मंडलों की प्रधान ने उनके सामने नई टीम की घोषणा की है और नई टीम के सदस्यों का जैसवाल ने सम्मान किया।

जिला प्रधान मधु फुलारा ने बताया कि चंडीगढ़ में 28 अक्टूबर को रैली होने वाली है जिसके बाद महिला विग की सदस्याएं मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए जाएंगे। इसकी तैयारी के लिए प्रदेश प्रधान मोना जैसवाल ने उनको कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में चंडीगढ़ पहुंचे। क्योंकि पंजाब की कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ लोगों को गुमराह कर रही है. जबकि उक्त कानून लागू करने के बाद किसानों का किसी किस्म का नुकसान नहीं होने वाला है। उन्होंने होषियारपुर में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने व जलाकर मारने पर चिता प्रकट की और महिलाओं को पहले से और सशक्त होने को कहा। वे कहती है न केवल महिलाओं को बल्कि अपनी बच्चियों का मनोबल बढ़ाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.