धोखाधड़ी से बेचा 365.40 क्विंटल धान, छह नामजद
थाना पातड़ां की पुलिस ने धोखाधड़ी करने के मामले में छह आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जेएनएन, पातड़ां : थाना पातड़ां की पुलिस ने धोखाधड़ी करने के मामले में छह आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रमुख रणबीर सिंह ने बताया कि दर्शन सिंह, जो कि बटाला में आढ़ती की दुकान करता है, ने गत 10 अक्टूबर को एक ट्राले में 1044 बोरियां धान, जिसका कुल वजन 365.40 क्विंटल धान था, भार करवा कर पंजाब राइस ग्राम उद्योग समिति देहलां रोड मूनक में भेजी थी। उसके बाद 12 अक्टूबर को दर्शन सिंह को पता लगा कि चालक ट्राला लेकर मुनक नहीं पहुंचा और उसका फोन भी बंद आ रहा है। बाद में पता चला कि चालक मोहर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलीभुगत करके लहरा रोड, दुगाल कलां, पातड़ां में ट्राले में से धान बेच दिया। दर्शन सिंह के बयान पर चालक मोहर सिंह, बलजिदर सिंह, कुलवंत सिंह निवासी चिच्ड़वाला, गोपी, दलेर सिंह निवासी दुगाल कलां, प्रगट सिंह निवासी मोमियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।