श्रीराम मंदिर के लिए दिया 21 हजार रुपये का सहयोग
श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण समिति के महाअभियान में शनिवार को 21 हजार की राशि का सहयोग दिया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 05:40 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 05:40 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पटियाला : श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण समिति के महाअभियान में शनिवार को एक अन्य टोली सेवानिवृत्त कर्नल राजबंस के पास गई तो उनके परिवार ने 21 हजार की राशि प्रमोद कुमार पंजाब प्रचारक को सौंपी। उनके साथ जतिदर विभाग प्रचारक, दर्शन कुमार जिला कार्यवाह, राजकुमार जोशी नगर संघचालक, राजिदर राज पुरोहित नगर कार्यवाह मौजूद थे। दूसरी टोली शिल्पी को मिली। उन्होंने 5100 की राशि समिति के सदस्यों को सौंपी। इस मौके पर एसके देव, राजिदर अग्गरवाल, अक्षय धीर, तुषार मेहता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें