जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना लाहौरी गेट के तहत विकास कालोनी निवासी कमलेश रानी के हत्या के मामले में 72 घंटे के दौरान 20 पुलिस अधिकारियों ने 15 लोगों से लगातार पूछताछ करते हुए हर एंगल से सुराग लगाने की कोशिश की है। इस मामले में एसपी सिटी आईपीएस वरुण शर्मा व एसपी, डी हरमीत सिंह हुंदल की सुपरविजन में डीएसपी पैंथे व डीएसपी जसविदर टिवाणा के निर्देशों पर पुलिस अधिकारी लगातार पूछताछ कर रहे हैं। मृतका के वकील बेटों के मुंशी, इलाके में धोबी का काम करने वाले, दुकान मालिक, सिक्योरिटी गार्ड्स से लेकर घरेलू नौकरों से लगातार पूछताछ की जा रही है लेकिन अभी पुलिस के हाथ पुख्ता सबूत नहीं लगे हैं। इस दौरान मृतका के बेटों से भी पुलिस तालमेल कर रही है ताकि किसी भी व्यक्ति पर शक होने के बारे में परिवार के लोग पुष्टि कर सकें। एसपी डी हरमीत सिंह हुंदल ने कहा कि इस मामले में हर पहलु पर जांच की जा रही है, अभी तक ठोस सुराग नहीं लग पाए हैं।
घटना के अनुसार कमलेश रानी के दो बेटे शैरी सिगला व सन्नी सिगला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में बतौर वकील हैं। मंझला बेटा हैरी सिगला जिला अदालत में वकील हैं। विकास कालोनी स्थित मकान में कमलेश रानी के अलावा उनका बेटा हैरी अपने परिवार के साथ रहता है। दो हिस्सों में बने मकान के एक हिस्से में हैरी ने रिहायश व फ्रंट पर अपना आफिस बनाया हुआ है। आरोपितों ने इस आफिस के दरवाजे पर लगे शीशे को निकाल कमलेश रानी के कमरे में दाखिल होने के बाद वारदात की और कैश व गहने चोरी किए हैं। आरोपितों ने जहां आफिस का केबिन शीशा निकालने के बाद खोला है, वहीं तिजोरी भी तोड़ी नहीं बल्कि उसे खोलने के बाद कैश व गहने चुराए हैं।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਇੱਥੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ!
पटियाला में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें
अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!