गांव जंडोली के 15 परिवार कांग्रेस में शामिल
गांव जंडोली के सरपंच गुरमेल सिंह की देख रेख में गांव के ही अकाली दल से संबंधित 15 परिवार कांग्रेस में शामिल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 May 2021 06:45 PM (IST)Updated: Mon, 17 May 2021 06:45 PM (IST)
संस, राजपुरा (पटियाला) : गांव जंडोली के सरपंच गुरमेल सिंह की देख रेख में गांव के ही अकाली दल से संबंधित 15 परिवार कांग्रेस में शामिल हो गए। मौके पर विधायक हरदयाल कंबोज ने उन्हें सिरोपा डालकर सम्मानित किया। इस दौरान अकाली दल छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वालों ने बताया कि गांव में हुए विकास के कारण ही वे कांग्रेस में शामिल हुए हैं। मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलदेव सिंह गदोमाजरा, जसवंत सिंह, सतनाम सिंह, रजिदर सिह पंच, दलेर सिंह,, खजान सिंह, फुम्मण सिंह, सोहन सिंह, जरनैल सिंह, जोगा सिंह, कुलवंत सिंह, सुखदेव सिंह, बलदीप सिंह तथा रणजीत सिंह भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें