गोमाता की पूजा कर मंगल कामना की
गोसेवा संगठन ने डेयरीवाल स्थित गोशाला में गोपाष्टमी पर्व मनाया। संगठन के प्रधान मणमहेश बिल्ला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन्फोरमेशन एंड कम्युनिकेशन के उप चेयरमैन कार्तिक बडैहरा मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे।
जागरण संवाददाता, पठानकोट : गोसेवा संगठन ने डेयरीवाल स्थित गोशाला में गोपाष्टमी पर्व मनाया। संगठन के प्रधान मणमहेश बिल्ला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन्फोरमेशन एंड कम्युनिकेशन के उप चेयरमैन कार्तिक बडैहरा मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे। संगठन पदाधिकारियों ने उनका कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया। मुख्य मेहमान ने कहा कि उनके जिम्मे जो भी जिम्मेदारी आएगी उसे वह हर हाल में पूरा करेंगे। समाज सेवक श्याम महाजन ने डेयरीवाल में बनाए गए मंदिर में राधा-कृष्ण की प्रतिमाएं लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम हवन में आहुतियां देकर विश्व की मंगल कामना के लिए दुआ की। महिला मंडली ने सत्संग किया व दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से आई हुई संगत ने भंडारा ग्रहण किया। गोसेवा संगठन प्रधान मनमहेश बिल्ला ने कहा कि गोपाष्टमी पर हमें यह प्रण लेना चाहिए कि हम अपनी घरों में रखी गोमाता को सड़कों पर खुला नहीं छोड़ेंगे। क्योंकि गोमाता का अपमान समझो अपनी मां का अपमान है। हिदू धर्म में गोमाता को मां का दर्जा दिया गया है। जिस तरह हम अपनी मां की पूजा करते हैं उसी प्रकार हमें गोमाता की पूजा करनी चाहिए। क्योंकि, इसमें 100 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। लेकिन, दुख की बात यह है कि कुछ लोग अपने निजि स्वार्थों के लिए जब तक गाय दूध देती है को घर में रखते हैं और जब दूध देना बंद कर देती है तो उसे सड़कों पर बेसहारा छोड़ देते हैं। यह बिलकुल गलत बात है। हमें गोमाता का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर महिला विग की चेयरपर्सन अनुपम गंडोत्रा, प्रधान नीलम सैनी, महासचिव आशु वशिष्ट, कैशियर राजेंद्र महाजन, आनंद प्रकाश सरपरस्त, सुशील शर्मा, मुकेश शर्मा, मृदुल, निशा सैनी, नीलम खेर, सुधा महाजन, आरती तत्यिल, मनमोहन काला व रचना शर्मा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।