महिलाओं ने धूमधाम से मनाया डांडिया उत्सव
महिलाओं के फ्रेंड्स किट्टी ग्रुप की ओर से नवरात्र के उपलक्ष्य में डांडिया उत्सव का आयोजन पठानकोट क्लब में धूमधाम किया गया।
संवाद सहयोगी, पठानकोट : महिलाओं के फ्रेंड्स किट्टी ग्रुप की ओर से नवरात्र के उपलक्ष्य में डांडिया उत्सव का आयोजन पठानकोट क्लब में धूमधाम किया गया। जानकारी देते हुए प्रवक्ता रजनी खोसला व सीमा खोसला ने संयुक्त रूप में बताया कि समूह महिला सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए डांडिया उत्सव का लुप्त उठाया, वहीं इस दौरान उपस्थित जनों को डांडिया उत्सव के ऐतिहासिक महत्व के बारे में भी बताया गया। नवरात्र के बाद आने वाले इस महोत्सव को देश के कोने-कोने में धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाली समूह महिला सदस्यों का धन्यवाद भी किया। इस अवसर पर आभा, आरुष्टि, अर्चना, नीना, प्रीति, गुरप्रीत, रिम्पी अहलुवालिया, नंदनी, रिचा, पिकी, भावना, तनु, रितु, सुरेंद्र, शैली, रपिन्द्र, आंचल आदि उपस्थित थे।