अखिल भारतीय हिदू सुरक्षा समिति ने कम्युनिटी हेल्थ सेंटर भेंट की व्हीलचेयर
चलती रहे यह जिदगी अभियान के साथ सामाजिक संस्थाओं ने भी भूमिका अदा की है।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : चलती रहे यह जिदगी अभियान के साथ सामाजिक संस्थाओं ने भी भूमिका अदा की है। दैनिक जागरण के अभियान के तहत कम्युनिटी हेल्थ सेंटर सुजानपुर में बुजुर्गो के लिए व्हील चेयर दी गई है। अखिल भारतीय हिदू सुरक्षा समिति के चेयरमैन सुरेंद्र मन्हास की अध्यक्षता में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर सुजानपुर में एसएमओ डॉ नीरू शर्मा को व्हील चेयर दी गई। चेयरमैन सुरेंद्र मन्हास ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि समाज भलाई के लिए इस काम से प्रेरणा लेते हुए दूसरे लोगों को भी आगे आना चाहिए। एसएमओ डॉक्टर नीरू शर्मा ,यूथ प्रधान पंजाब विक्की ठाकुर, महिला विग की जिला प्रधान सुधा शर्मा ने भी दैनिक जागरण अभियान की सहारना की। मौके पर सोनिया, शुभ लता, प्रवीण कुमार, जसपाल, प्रथम ठाकुर और विमला उपस्थित थे।