बरसात से टीचर कालोनी में हुआ नुकसान, मेयर से मिले इलाका निवासी
आनुष मन्हास जिनी ने बताया कि टीचर कॉलोनी का नाला अपग्रेड करने की जरूरत है और गलियों/नालियों को भी ऊंचा कर उक्त समस्या का समाधान किया जा सकता है।
जागरण संवाददाता, पठानकोट: शहर के वार्ड नंबर-पांच में स्थित टीचर कालोनी निवासियों का एक शिष्टमंडल युवा कांग्रेसी नेता आनुष मन्हास जिनी के नेतृत्व में मेयर पन्ना लाल भाटिया से नगर निगम कार्यालय में मिला। स्थानीय लोगों ने मेयर भाटिया को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। लोगों ने बताया कि बीते दिन हुई बरसात के बाद टीचर कालोनी में घरों में पानी घुस गया। लोगों को काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।
आनुष मन्हास जिनी ने बताया कि टीचर कॉलोनी का नाला अपग्रेड करने की जरूरत है और गलियों/नालियों को भी ऊंचा कर उक्त समस्या का समाधान किया जा सकता है। इसके बाद पठानकोट मेयर पन्ना लाल भाटिया ने बताया कि नगर निगम हाऊस बैठक में वार्ड पार्षद श्यामा कुमारी ने उक्त मुद्दा उठाया था। इसके बाद स्वीमिग पूल से खत्री सभा तक के उक्त नाले की अपग्रेडेशन का काम पास कर दिया गया है। मेयर ने बताया कि नाले की अपग्रेडेशन पर 42 लाख 19 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि बरसात के तुरंत बाद उक्त नाले की अपग्रेडेशन का टेंडर जारी कर काम शुरू करवा दिया जाएगा। इसके अलावा, सीवरेज, गलियों और नालियों का काम भी जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। मेयर ने कहा कि लोगों को इस समस्या से स्थायी निजात दिलवाने के लिए नगर निगम वचनबद्ध है और जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। शिष्टमंडल में कुलदीप कुमार, हैपी, सुभाष, हर्ष, सोनू, अशोक कुमार, जतिदर, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार और पप्पू भी शामिल थे।