Move to Jagran APP

पार्षद विक्कू ने की पौधारोपण अभियान की शुरुआत

पार्षद विक्रम विक्कू ने कहा कि प्रदूषित हो रहे वातावरण की मुख्य वजह पेड़ों की अंधाधुध तरीके से कटाई। लगातार पेड़ों की संख्या में कमी आ रही है। लोग कई प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Aug 2021 06:10 PM (IST)Updated: Sat, 28 Aug 2021 06:10 PM (IST)
पार्षद विक्कू ने की पौधारोपण अभियान की शुरुआत
पार्षद विक्कू ने की पौधारोपण अभियान की शुरुआत

जागरण संवाददाता, पठानकोट: शहर के वार्ड नंबर 38 में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य मेहमान पार्षद विक्रम विक्कू ने अभियान की शुरुआत की। पहले दिन जामुन, सफेदा व सहित अन्य प्रजातियों के 20 पौधे लगाए गए, जिनमें से 12 पर उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए।

loksabha election banner

पार्षद विक्रम विक्कू ने कहा कि प्रदूषित हो रहे वातावरण की मुख्य वजह पेड़ों की अंधाधुध तरीके से कटाई। लगातार पेड़ों की संख्या में कमी आ रही है। लोग कई प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। वातावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधों की अहमियत को समझने होगा। इसलिए प्रत्येक इंसान को अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए ओर उसकी तब तक देखभाल करनी चाहिए जब तक वह पेड़ न बन जाए। इस मौके पर बलवान सिंह व सन्नी ठाकुर आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.