लायंस क्लब सर्विस के प्रधान बने विपिन
लायंस क्लब सर्विस की विशेष बैठक प्रधान गुरपिदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। मौके पर सर्वसम्मति से लॉयन विपिन अरोड़ा को आगामी कार्यकाल के लिए प्रधान चुना गया।
संवाद सहयोगी, पठानकोट : लायंस क्लब सर्विस की विशेष बैठक प्रधान गुरपिदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। मौके पर सर्वसम्मति से लॉयन विपिन अरोड़ा को आगामी कार्यकाल के लिए प्रधान चुना गया। इसके बाद प्रधान विपिन अरोड़ा ने कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें आनंद शर्मा को महासचिव, चरणजीत सिंह बेदी को कोषाध्यक्ष, बालकिशन कपूर को पीआरओ मनोनीत किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन एसके पुंज, गुरमीत सिंह मक्कड़, हरदीप सिह, जीएस सेठी, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुदीप गर्ग, सीनियर लायंस आरके खन्ना, गुलशन गुलाटी, त्रिलोक नंदा, विजय सोनी, अशोक गुप्ता, कुलदीप सिंह, रमेश अरोड़ा, कपिल, रमन नंदा आदि उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप