माडल मोनिका जंझुया ने विक्टोरिया मनाया करवाचौथ
पूर्व मिसेज वाइवेसियस खिताब से सम्मानित माडल मोनिका जंझुया ने अपने निवास स्थान विक्टोरिया एस्टेट में करवाचौथ मनाया।
जागरण संवाददाता, पठानकोट
पूर्व मिसेज वाइवेसियस खिताब से सम्मानित माडल मोनिका जंझुया ने अपने निवास स्थान विक्टोरिया एस्टेट में करवाचौथ मनाया। मोनिका ने बताया कि जिस तरह वह अपने काम को तरजीह देती हैं उसी प्रकार उनकी धार्मिक आस्था भी पूरी तरह से बरकरार है। हर बार की तरह इस बार भी विक्टोरिया इस्टेट में सहेलियां संग करवाचौथ व्रत रखा। सुबह रुटीन में उठने के बाद घर का कामकाज किया। इसके बाद बच्चों को सुबह व दोपहर का नाश्ता समय पर करवाने के साथ अपनी तैयारी भी की। दोपहर बाद अपने सहेली राखी महाजन, रेणु वालिया व सुनीता के साथ दिन भर बाते कर समय बिताया। पुराने जमाने की बातों को याद किया व समय निकाल कर थोड़ा डांस का भी आनंद उठाया। देर शाम विक्टोरिया एस्टेट में सार्वजानिक रूप से पूजा की। पंडित ने सभी सुहागिनों को करवाचौथ के बारे में बताया।