जंडी चौंता-घरोटा लिक मार्ग को किया जाए अपग्रेड
जंडी चौंता-घरोटा लिक मार्ग को अपग्रेड करके दो जिले के दर्जनों गांवों की समस्या का समाधान किया जाए।
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 04:50 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 04:50 PM (IST)
संवाद सहयोगी, घरोटा : जंडी चौंता-घरोटा लिक मार्ग को अपग्रेड करके दो जिले के दर्जनों गांवों की समस्या का समाधान किया जाए। यह मांग किसान नेता राजेश सिंह सलारिया की। उन्होंने कहा कि चक्की दरिया के नव निर्मित पुल को मिलाते हाई लेवल मार्ग से घरोटा जंडी चौंता मार्ग को जोड़ने से गांवों के साथ आर्मी कांप्लेक्स के साथ सीधा संपर्क जुड़ जाएगा। वर्तमान में ट्रैफिक की दृष्टि से उक्त लिक मार्ग काफी तंग है। वहीं किसानों को भी फसलों की मंडीकरण की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए बिना देरी किए उक्त मार्ग को अपग्रेड करके लोगों को राहत दी जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें