नागरिकता संशोधन बिल का किया समर्थन
नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पूर्व संसदीय सचिव सीमा कुमारी की देखरेख में सेमिनार लगाया गया। इसमें मंडल प्रधान संजीव पठानिया विशेष रूप में पहुंचे।
संवाद सहयोगी, घरोटा : नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पूर्व संसदीय सचिव सीमा कुमारी की देखरेख में सेमिनार लगाया गया। इसमें मंडल प्रधान संजीव पठानिया विशेष रूप में पहुंचे। इस मौके पर 225 लोगों ने इस कानून के समर्थन में मिस कॉल की। सीमा कुमारी ने कहा कि यह बिल देश हित में है। यह कानून प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देता है। मंडल प्रधान संजीव पठानिया के कहा कि यह कार्यक्रम प्रत्येक बूथ तक आयोजित करके लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर सिटी प्रधान बलवीर सिंह, नरेश कुमार, संतोख राज, देवदत्त महाजन, यश पाल, अशेाक, बोध राज, जसंवत सिंह, राकेश कुमार, दयाल सिंह, सोमनाथ, जतिद्र, भूपिद्र, दिलबाग सिंह, सतपाल, लवली, अशोक सिंह, चमेल सिंह, भूरा ठाकुर, लाडा ठाकुर, हरबंत सिंह, विशंभर सिंह भी मौजूद थे।