सैर करने निकले एएसआइ के बेटे की हादसे में मौत
दो बहनों के इकलौते भाई को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दविद्र सिंह निवासी भड़ोली कलां के रूप में हुई है। हादसा बीती रात उस समय हुआ जब मृतक अपने एक अन्य दोस्त के साथ अपने घर से मुख्य मार्ग पर सैर करने गया हुआ था।
संवाद सहयोगी, पठानकोट : दो बहनों के इकलौते भाई को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दविद्र सिंह निवासी भड़ोली कलां के रूप में हुई है। हादसा बीती रात उस समय हुआ जब मृतक अपने एक अन्य दोस्त के साथ अपने घर से मुख्य मार्ग पर सैर करने गया हुआ था।
शिकायतकर्ता भरोली कलां निवासी स्वर्ण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और दविद्र सैर करते हुए ग्रिफ गेट से धीरा पुल की ओर जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन तेजरफ्तार के साथ गलत दिशा से आया और पैदल आ रहे युवक को साइड मार दी। इस दौरान चालक वाहन को भगा ले गया। हादसे में दविद्र के मुंह पर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर थाना डिवीजन नम्बर- 1 पुलिस पहुंची। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर सिविल अस्पताल से लाश का पोस्टमार्टम करवा दिया है। मृतक का पिता पुलिस में बतौर एएसआइ के पद पर तैनात है। पंजाब पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था
जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दविद्र सिंह शिक्षा के साथ-साथ अब पंजाब पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। अभी हाल ही में पंजाब पुलिस की ओर से नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उसने अपने पिता के सामान ही पुलिस में सेवाएं देने की ठान ली थी। यही कारण था कि वे सुबह-शाम कसरत कर रहा था। बीती रात भी वे ग्रिफ गेट से धीरा पुल की ओर जा रहा था कि उक्त हादसा घटित हुआ। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच : प्रमोद कुमार
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर अज्ञात वाहन की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही उक्त वाहन को ढूंढ़ लिया जाएगा।