सिविल अस्पताल में डेंगू के तीन संदिग्ध मरीज आए
संवाद सहयोगी, पठानकोट सिविल अस्पताल में शुक्रवार को डेंगू के तीन संदिग्ध मरीजों आए। सिविल परिजनों
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jun 2018 11:20 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 11:20 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट
सिविल अस्पताल में शुक्रवार को डेंगू के तीन संदिग्ध मरीजों आए। सिविल परिजनों के साथ चेकअप करवाने आए सभी पीड़ित पिछले एक सप्ताह से बुखार एवं दर्दों से पीड़ित चल रहे थे। अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टरों ने पीड़ितों का चैकअप कर उनका उपचार शुरू कर दिया और ब्लड सैंपल लेने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पीड़ितों में एक मोहल्ला प्रीत नगर,एक लमीनी,एक सुन्दर नगर का निवासी है। इस संबंधी सिविल अस्पताल के एसएमओ. डा. भूपिन्द्र ¨सह ने स्पष्ट किया कि संदिग्ध मरीज के ब्लड सैंपल लेकर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मरीजों की ब्लड रिपोर्ट आने के बाद अगला उपचार शुरू किया जाएगा। मरीजों की ब्लड रिपोर्ट कल आएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें