Move to Jagran APP

कोविड के तीन और डेंगू के छह मरीज मिले, धीरे-धीरे खाली हो रहा डेंगू वार्ड

सिविल अस्पताल प्रशासन की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी में बताया गया कि बुधवार को 24 मरीजों को डेंगू होने की आशंका के चलते उनके सैंपल टेस्ट किए गए थे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Nov 2021 11:31 PM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 11:31 PM (IST)
कोविड के तीन और डेंगू के छह मरीज मिले, धीरे-धीरे खाली हो रहा डेंगू वार्ड
कोविड के तीन और डेंगू के छह मरीज मिले, धीरे-धीरे खाली हो रहा डेंगू वार्ड

जागरण संवाददाता, पठानकोट: बुधवार को सिविल अस्पताल पठानकोट में तीन कोरोना पाजिटिव मामले सामने आए। सिविल अस्पताल प्रशासन के मुताबिक फिलहाल जिले में 47 लोग कोविड से पीड़ित हैं। इसके साथ ही डेंगू के भी छह पाजिटिव केस मिले हैं। राहत की बात यह है कि डेंगू वार्ड धीरे-धीरे खाली हो रहा है। तापमान में गिरावट के चलते डेंगू के केस कम होने लगे हैं।

loksabha election banner

सिविल अस्पताल प्रशासन की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी में बताया गया कि बुधवार को 24 मरीजों को डेंगू होने की आशंका के चलते उनके सैंपल टेस्ट किए गए थे। हालांकि, इनमें से छह लोग ही पाजिटिव मिले। सिविल अस्पताल प्रशासन के मुताबिक अब तक कुल 552 मकानों में डेंगू की जांच की जा चुकी है। अब तक कुल 3370 सैंपल लिए जा चुके हैं जबकि इनमें से 1697 सैंपल पाजिटिव पाए गए हैं। बताया गया है कि 1348 पाजिटिव केस शहरी इलाकों से जबकि 349 पाजिटिव केस जिले के ग्रामीण इलाकों से सामने आए हैं। सिविल अस्पताल द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि सात जगह डेंगू का लारवा पाया गया है।

बुधवार को आनंदपुर टंकी, कबीर नगर, खानपुर चौक, मनवाल, सुजानपुर और लमिनी के छह लोगों के सैंपल की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद सिविल सर्जन की ओर से सभी एसएमओ को पत्र लिखकर संबंधित इलाकों में फीवर सर्वे अथवा स्प्रे करवाने तथा इस पूरे काम को हेल्थ इंस्पेक्टर की देखरेख में करवाने के निर्देश जारी किए गए। इसके साथ ही सिविल सर्जन की ओर से लिखे गए पत्र में इस पूरी कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट दो दिन में सौंपने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। सिविल सर्जन की ओर से लिखे गए पत्र में नगर निगम को भी संबंधित इलाकों में दो बार फागिग को सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.