खानपुर में विकास के लिए फंडों की भी कमी नहीं आने दी जाएगी : ंिवधायक
वार्ड नंबर एक खानपुर का विधायक अमित विज की ओर से दौरा किया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 03:56 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 03:56 PM (IST)
संवाद सहयोगी, खानपुर: वार्ड नंबर एक खानपुर का विधायक अमित विज की ओर से दौरा किया गया। इस दौरान पार्षद हरप्रीत कौर वालिया, कांग्रेसी नेता जतिन वालिया एवं वार्ड वासियों की ओर से उनका स्वागत किया गया। विधायक को वार्ड की मुख्य समस्याओं के बारे में भी अवगत करवाया गया तथा साथ ही खानपुर में चल रहे विकास कार्यों के लिए विधायक विज का धन्यवाद भी किया गया। विधायक ने कहा कि वार्ड की सभी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। खानपुर की नुहार बदलने के लिए विभिन्न कार्यों हेतु टेंडर लगवाए जा रहे हैं तथा इन कार्यों के लिए फंडों की भी कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान वार्ड के कई लोग उपस्थित थे।
विनोद धवन
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें