युवक ने छुरी से अपना गला रेता, बाजू काटी
युवक ने छुरी से खुद को काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
संवाद सहयोगी, पठानकोट : युवक ने छुरी से खुद को काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घायलावस्था में युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। खदावर के रहने वाले दीपक कुमार (20) के परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान था। शुक्रवार को घर में अकेले दीपक ने छुरी से अपने गले की नस, बाजू और शरीर के अन्य हिस्से काट लिए। बुरी तरह लहूलुहान दीपक को परिजन ऑटो के जरिए सिविल अस्पताल पठानकोट के इमरजेंसी वार्ड में उपचार के लिए लाए। अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर
परिजन ने बताया कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर पहुंचे तो वार्ड में स्ट्रेचर या व्हीलचेयर लेने के लिए एक सदस्य अंदर गया। काफी मशक्त करने के बाद स्ट्रेचर और व्हीलचेयर न मिलने पर परिजन दीपक को खुद उठाकर इमरजेंसी वार्ड में ले गए। आत्महत्या के प्रयास के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।