हाउस अलॉटमेंट कमेटी की बैठक आज
रणजीत सागर बांध परियोजना शाहपुरकंडी टाउनशिप में बने सरकारी मकानों में रहने वाले अवैध कब्जा धारकों को बांध प्रशासन ने आठ जुलाई तक मकान खाली करने के निर्देश दिए थे।
संवाद सहयोगी, जुगियाल : रणजीत सागर बांध परियोजना शाहपुरकंडी टाउनशिप में बने सरकारी मकानों में रहने वाले अवैध कब्जा धारकों को बांध प्रशासन ने आठ जुलाई तक मकान खाली करने के निर्देश दिए थे। इस पर कुछ लोगों ने प्रशासन की बात मानते हुए मकान खाली कर दिया। कुछ ने अलाट करवाने के लिए हाउस अलॉटमेंट कमेटी को निवेदन भी किया है। इस कारण वीरवार को हाउस अलॉटमेंट कमेटी की बैठक होने जा रही है। इसमें आये हुए निवेदनों पर विचार विमर्श कर उनको अलाट कर दिया जाएगा, बाकी लोग जिनके द्वारा अवैध रूप मे कब्जा हुआ है उनके ऊपर बांध प्रशासन पुलिस प्रशासन के सहयोग से कारवाई कर उनको खाली करवाएगा। शाहपुर कंडी टाउनशिप और उच्चा थड़ा कॉलोनी हिमाचल और जम्मू कश्मीर की सीमा से सटे होने के कारण यह अति संवेदनशील एरिया है। उस में रह रहे गैर सरकारी लोग इस से और भी बढ़ा खतरा है। एक तो सरकारी आवासों पर गैर सरकारी लोगों का रहना गलत है और दूसरा जो लोग सरकारी सेवा से सेवानिवृत हो चुके है उनके लिए पहले चार माह सरकारी मकान निश्शुल्क रहने को दिया जाता। इसके बाद छह माह टाउन शिप मंडल की ओर से किराए पर दिया जाता और उसके बाद 8 गुणा किराया वसूला जाता है। पर कुछ सेवा मुक्त हुये कर्मचारी अपने किसी सहयोगी के नाम पर सरकारी मकान अलॉट करवाकर अभी भी रह है। वहीं, रणजीत सागर बांध परियोजना के टाउनशिप के अभियंता अभिनंदन सिंह और जूनियर इंजीनियर इंजीनियर बलदेव सिंह ने बताया कि मीटिग में सभी सदस्यों से समय और कारवाई की दिशा तय की जाएगी। पहले क्वाटर किस के नाम पर अलाट हुआ है और कर्मचारी से घोषणा पत्र लिया जाएगा। उसके बाद टाउनशिप मंडल की ओर से क्वार्टर की जानकारी ली जाये गी तथा उस सरकारी कर्मचारी के उपर कार्रवाई की जाएगी।