आर्थिक तौर पर प्रदेश हो रहा कमजोर
केंद्र सरकार के अडि़यल रवैया से आम जनता परेशान हैं। वहीं आर्थिक तौर पर भी पंजाब भी कमजोर हो रहा है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 04:52 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 04:52 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पठानकोट : केंद्र सरकार के अडि़यल रवैया से आम जनता परेशान हैं। वहीं आर्थिक तौर पर भी पंजाब भी कमजोर हो रहा है। यह बात अकाली दल बादल महिला विग की जिला अध्यक्ष बीबी किरण शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि पंजाब की किसान जत्थेबंदियों ने 22 अक्टूबर से रेलवे लाइनों पर से अपने धरने उठा दिए थे। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने माल गाड़ियां बंद करके पंजाब की आर्थिक घेराबंदी की है। केंद्र सरकार ने जो कृषि सुधार कानून बनाए हैं उसकी वह सख्त निदा करते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें