Move to Jagran APP

कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए

द म्युनिसिपल कारपोरेशन वर्कर यूनियन की बैठक प्रधान रमन कुमार व धर्मेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 10:14 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 10:14 PM (IST)
कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए
कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए

जागरण संवाददाता, पठानकोट : द म्युनिसिपल कारपोरेशन वर्कर यूनियन की बैठक प्रधान रमन कुमार व धर्मेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के समय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने कर्मचारियों को उनकी मांगों को हल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन करीब चार साल बीत जाने के बाद भी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। निगम के कर्मचारी कोरोना काल में अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की सेवा के लिए ड्यूटी को निभा रहे थे, लेकिन अभी तक सरकार को उनका ध्यान नहीं आया। उन्होंने मांग की है कि पंजाब सरकार आखिरी बजट में कच्चे कर्मचारियों को पक्का उनकी मांगों को हल करें, ताकि वह अपने परिवार का पालन पोषण अच्छी तरह से कर सके। निगम में काम कर रहे कर्मचारियों की सैलरी निगम के हिसाब से कैटेगरी के हिसाब से दी जाए और 10 तारीख से पहले-पहले उनकी सैलरी उनके खातों में डाल दी जाए। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर यूनियन जल्द ही उच्च अधिकारियों व विधायक अमित विज से मिलेगी। उनको कर्मचारियों को आ रही समस्याओं के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की नियमित न करने से परेशानी हो रही है। कम वेतन मिलने से उनका गुजारा मुश्किल से हो रहा है। सरकार को चाहिए कि कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान दें। नियमित करें, ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि इस मौके पर चेयरमैन सतनाम सिंह सत्ता सीनियर वाइस प्रधान राहुल शर्मा जर्नल सेक्रेटरी नरेंद्र कुमार वरिदर सिंह विकास काटल अनूप शर्मा आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.