Move to Jagran APP

जज ने बच्चों को संविधान के बारे में दी जानकारी

सिविल जज ने बताया कि किस प्रकार संविधान हमें कानून का पालन करने के लिए वचनबद्ध करवाता है तथा संविधान के अनुसार बच्चों के कौन कौन से अधिकार हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 05:09 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 05:09 PM (IST)
जज ने बच्चों को संविधान के बारे में दी जानकारी
जज ने बच्चों को संविधान के बारे में दी जानकारी

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन रंजीव पाल सिंह चीमा द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के सुजानपुर के बच्चों को वेबिनार के जरिये संविधान दिवस और संविधान के बारे में जानकारी दी। सिविल जज ने बताया कि किस प्रकार संविधान हमें कानून का पालन करने के लिए वचनबद्ध करवाता है तथा संविधान के अनुसार बच्चों के कौन कौन से अधिकार हैं। इनके द्वारा बच्चे अपने जीवन में कठिनाइयों को दूर कर सकते हैं तथा अपने अधिकारों के माध्यम से बच्चे अपने कानूनी अधिकार भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने संविधान पर अधारित मौलिक अधिकारों का भी उल्लेख किया ताकि बच्चे अपने जीवन में संविधान के अनुसार मिले अधिकारों का निर्वाह कर सकें और अपने जीवन को सरल बना सके।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.