नहर में गिरी गाय को सुरक्षित बाहर निकाला
बैराज बांध की नहर में मंगलवार को एक गाय गिर गई। इसे कड़ी मशक्कत के बाहर बाहर निकाला गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 03:10 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 03:10 PM (IST)
संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी : बैराज बांध की नहर में मंगलवार को एक गाय गिर गई। इसे कड़ी मशक्कत के बाहर बाहर निकाला गया। गाय के नहर में गिरे होने का तब पता चला जब स्वामी दिव्यानंद महाराज नहर के पास से गुजरे। स्वामी ने तुरंत आश्रम में फोन करके अपने सेवादारों से गाड़ी मंगवाकर गाय को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद नहर से गाय को बाहर निकाला गया। स्वामी दिव्यानंद महाराज ने बताया कि गाय के पेट में काफी पानी भर चुका था और उसके टांगों व अन्य शरीर पर काफी घाव बन चुके थे। गाय को आश्रम में ले जाया गया है तथा उसे डॉक्टरी उपचार दिलाया गया। इस मौके पर नवीन संधू, पप्पू महात्मा, राहुल उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें