Move to Jagran APP

लावारिसों की अस्थियां लेकर कल्याण समिति का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना

जो लोग हरिद्वार अस्थियां नहीं जा सकते उनके लिए नगर निगम द्वारा श्मशानघाट में ड्रम की व्यवस्था की गई है। इसमें अस्थियों को डाला जाता है और प्रत्येक वर्ष 2-3 बार अस्थियों को लेकर हरिद्वार विसर्जन हेतु ले जाया जाता है। इसके अलावा भी संस्था द्वारा कई सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम किए जाते है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 04:18 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 04:18 PM (IST)
लावारिसों की अस्थियां लेकर कल्याण समिति का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना
लावारिसों की अस्थियां लेकर कल्याण समिति का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना

जागरण संवाददाता, पठानकोट: दुर्गा ज्योति मानव कल्याण समिति का जत्था लावारिस लोगों की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित करने के लिए अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता व मुख्य संचालक दीपक मस्ताना के नेतृत्व में रवाना हुआ। अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा व मुख्य संचालक दीपक मस्ताना ने बताया कि संस्था द्वारा यह कार्य पूर्ण विधि विधान से किया जाता है। जो लोग हरिद्वार अस्थियां नहीं जा सकते उनके लिए नगर निगम द्वारा श्मशानघाट में ड्रम की व्यवस्था की गई है। इसमें अस्थियों को डाला जाता है और प्रत्येक वर्ष 2-3 बार अस्थियों को लेकर हरिद्वार विसर्जन हेतु ले जाया जाता है। इसके अलावा भी संस्था द्वारा कई सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम किए जाते है।

loksabha election banner

मुख्य संचालक दीपक मस्ताना ने बताया कि उक्त कार्य उनके पिता स्वर्गीय प्रेम कुमार मस्ताना द्वारा शुरू किए गए है और उनके इन्हीं कार्यों को आज भी निरंतर जारी रखा गया है। इस मौके पर सीनियर उपाध्यक्ष रतन शर्मा, महामंत्री पवन कुमार महाजन, डाक्टर योग राज जंजुआ, कोषाध्यक्ष राज कुमार लूथरा, सहमुख्य संचालक पवन कुमार, डाक्टर किशन गोपाल, कमलेश शर्मा, ब्यास देव राही, मंगत राम, गौरव महाजन, तीर्थ राम, पारस शर्मा, पंडित त्रिपुरारी पाठक, दुर्गेश जोशी, रितेश कुमार, तरसेम लाल मेहता, सुरेश भंडारी, विक्की ओबराय, राम लाल, महिला विग से निर्मला देवी, सृष्टिा देवी व विनोद बाला गोल्डी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.