वार्ड 26 व 42 में हुए कार्यो का सुपरिटेंडिग इंजीनियर ने लिया जायजा
नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्याें का सुपरिंटेंडिग इंजीनियर सुरजीत सिंह ने जायजा लिया।
जागरण संवाददाता, पठानकोट
नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्याें का सुपरिंटेंडिग इंजीनियर सुरजीत सिंह ने जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एसडीओ सरदार परमजोत सिंह व जूनियर इंजीनियर मेहर सिंह भी मौजूद थे। सुपरिंटेंडिग इंजीनियर सुरजीत सिंह ने कहा कि निगम शहर में करोड़ों रुपए से कार्य करवा रहा है। जिसमें मुख्य रुप से करीब दस वार्डों कार्य करवाए जा रहे हैं। जिसमें मुख्य रुप से गलियां-नालियां व सीवरेज की लाइनें है। जिसके तहत सबसे पहले वार्ड नंबर 26 शाह कालोनी में चल रही गलियों-नालियों के काम को चैक किया गया। काम गुणवता के अनुसार हुआ है। इसके बाद वार्ड 42 ढाकी में चल रहे इंटरलाकिग काम का जायजा लिया। कहा कि दोनों वार्डों में इंटरलाकिग टाइलों से हुए कार्यों के सैंपल लिए गए हैं जिन्हें टेस्टिग के लिए गुरु नानक इंजीनियरिग कालेज की लैब में चैक करने के लिए भेजा जाएगा।