Move to Jagran APP

पठानकोट से हरेक राउंड में सनी ने मचाया गदर, एक बार भी नहीं पिछड़े

फिल्मी जीवन में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले अभिनेता से नेता बने सनी देओल ने पठानकोट में भी पूरी तरह से गदर मचाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 12:06 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 06:22 AM (IST)
पठानकोट से हरेक राउंड में सनी ने मचाया गदर, एक बार भी नहीं पिछड़े
पठानकोट से हरेक राउंड में सनी ने मचाया गदर, एक बार भी नहीं पिछड़े

जासं, पठानकोट : फिल्मी जीवन में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले अभिनेता से नेता बने सनी देओल ने पठानकोट में भी पूरी तरह से गदर मचाया। सुबह आठ बजे जैसे ही मतगणना शुरू हुई, तो एक के बाद एक राउंड में वह लीड बनाते चले गए। सनी देओल की जैसे-जैसे लीड बढ़ती वैसे-वैसे कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे। पठानकोट के 14 राउंड हुए जिसमें 29 हजार से अधिक लीड हासिल की। सुजानपुर के 18 राउंड में 34 हजार से अधिक लीड मिली जबकि, भोआ के 18 राउंड में 30 हजार से अधिक लीड हासिल कर इतिहास रच दिया। हैरानी वाली बात यह हुई कि जिला के तीनों हलकों में 50 राउंड हुए, जिसमें सनी देओल ने एक बार भी कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ को लीड प्राप्त नहीं करने दी। हरेक राउंड में कभी दो हजार तो कभी तीन हजार की उन्हें हर बार लीड प्राप्त हुई। सनी की जीत की जैसे ही सरकारी तौर पर घोषणा हुई तो भाजपा पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ता जश्न में डूब गए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, विधायक दिनेश सिंह बब्बू, पूर्व विधायक सीमा कुमारी, मेयर अनिल वासुदेवा सहित समूची लीडरशिप कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची ओर लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया। पठानकोट विस हलका प्रत्येक रांउड डिटेल

loksabha election banner

राउंड भाजपा कांग्रेस

पहला 5415 3948

दूसरा 5527 3264

तीसरा 5969 3599

चौथा 5421 2856

पांचवां 5129 3298

छठा 6666 3763

सातवां 6556 2665

आठवां 6763 3063

नौवां 5867 3758

दसवां 5215 3397

11वां 4982 2220

12वां 4555 2973

13वां 5271 2601

14वां 481 227 भौआ विस हलका

राउंड भाजपा कांग्रेस

पहला 4754 2207

दूसरा 3969 2426

तीसरा 3301 2221

चौथा 4981 3120

पांचवां 3841 3952

छठा 3941 2905

सातवां 4306 2628

आठवां 4109 2753

नौवां 4127 2614

दसवां 3570 2800

11वां 4799 2510

12वां 4531 2251

13वां 4407 2657

14वां 5960 3615

15 वां 4791 2873

16वां 3704 2239

17वां 5288 2377

18वां 898 562 सुजानपुर विस हलका

राउंड भाजपा कांग्रेस

पहला 3691 2490

दूसरा 4601 2602

तीसरा 5439 2249

चौथा 5112 2514

पांचवां 4395 2331

छठा 3941 2905

सातवां 5198 2786

आठवां 5008 3273

नौवां 4606 2640

दसवां 3024 2264

11वां 4972 2730

12वां 5503 2565

13वां 4273 2462

14वां 4862 2392

15 वां 4190 2513

16वां 3243 1536

17वां 2637 1096

18वां 419 384


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.