सन्नी देयोल 15 को करेंगे दुनेरा विश्राम गृह का दौरा
विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने दुनेरा के ब्लॉक समिति विश्राम ग्रह में बैठक की।
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Feb 2020 09:36 PM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 09:36 PM (IST)
संवाद सहयोगी, दुनेरा : विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने दुनेरा के ब्लॉक समिति विश्राम ग्रह में बैठक की। उन्होंने बताया कि सांसद सनी देयोल 15 फरवरी को सुबह 10 बजे दुनेरा के ब्लॉक समिति विश्रामगृह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके उनकी समस्याओं को सुनेंगे। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिंह की सरकार ने पिछले तीन वर्षो से धार ब्लॉक की जर्जर अवस्था संपर्क मार्गो को बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। मौके पर भाजपा धार मंडल अध्यक्ष रजत शर्मा, भाजपा युवा धार मण्डल के अध्यक्ष युवराज सिंह, पूर्व समिति चेयरमैन करतार सिंह, बिशन सिंह, सरपंच कुलवंत सिंह, पूर्व सरपंच हरनाम सिंह, मदन मन्हास, अरविन्द महाजन, रजत महाजन आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें