Move to Jagran APP

हंपता पास दर्रे पर सफल पर्वतारोहण अभियान चलाया गया

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि हंपता पास ट्रेक में पर्वतारोहियों की तकनीकी सूझ बूझ मानसिक एवं शारीरिक साहस और बेहतर प्रशिक्षण से चत्रु चंद्रताल झील तक पहुंचने के संकल्प की कड़ी परीक्षा हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 06:46 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 06:46 PM (IST)
हंपता पास दर्रे पर सफल पर्वतारोहण अभियान चलाया गया
हंपता पास दर्रे पर सफल पर्वतारोहण अभियान चलाया गया

संवाद सहयोगी, पठानकोट: भारतीय सैन्य दल ने हिमाचल प्रदेश के हंपता पास दर्रे पर सफल पर्वतारोहण अभियान चलाया गया। हिमाचल के मनाली के पास 14039 फीट की दुर्गम ऊंचाई पर 6 डोगरा रेजीमेंट के 17 जवानों ने पर्वतारोहन किया। सैन्य दल को जनरल आफिसर कमांडिग मेजर जनरल विवेक त्यागी ने पठानकोट के मामून सैन्य छावनी से रवाना किया। ट्रैकिग टीम के सभी पर्वतारोहियों को कुशलतापूर्वक अभियान पूर्ण करने पर मामून छावनी में डिप्टी जनरल आफिसर कमांडिग बिग्रेडियर एनजे सिंह ने शाबाशी दी। हंपता पास, चत्रु-चंद्रताल झील का 174 किलोमीटर का ट्रेक तकनीकी दृष्टि से सबसे चुनौतीपूर्ण ट्रेक में से एक है।

loksabha election banner

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि हंपता पास ट्रेक में पर्वतारोहियों की तकनीकी सूझ बूझ, मानसिक एवं शारीरिक साहस और बेहतर प्रशिक्षण से चत्रु चंद्रताल झील तक पहुंचने के संकल्प की कड़ी परीक्षा हुई। अधिकारियों का कहना है कि इस पर्वतारोहण अभियान द्वारा दल ने भारतीय सेना के शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.