एसएसजी कमांडो ने सीमावर्ती क्षेत्र में चलाया सर्च अभियान
शुक्रवार रात्रि हुई तेज बारिश के बाद उफान पर आए सीमावर्ती एरिया में बहते दरिया और नाले में पानी का जलस्तर लगभग सामान्य होने को है।
संवाद सहयोगी, बमियाल : शुक्रवार रात्रि हुई तेज बारिश के बाद उफान पर आए सीमावर्ती एरिया में बहते दरिया और नाले में पानी का जलस्तर लगभग सामान्य होने को है। इसी के चलते अब जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा की ²ष्टि से इस सीमावर्ती एरिया में चैकिग अभियान चलाया गया। पुलिस एवं एसएसजी कमांडों के सहयोग से विभिन्न गांवों का दौरा किया गया। इस दौरान पुलिस के जवानों की ओर से क्षेत्र में बहते नाले और दरियाओं के निकट चैकिग की गई। बता दें कि सीमावर्ती यह क्षेत्र भारत-पाक सीमा से सटा है। यहां पंजाब में प्रवेश करने वाले दरिया और नाले जम्मू कश्मीर की सीमा से पंजाब में प्रवेश करते हैं। अक्सर असामाजिक तत्व हमेशा अपनी वारदात को अंजाम देने के लिए विकल्प तलाशते रहते हैं और अपनी योजना को अंजाम देने के लिए विकल्प मार्ग की तलाश में रहते हैं। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस की ओर से सीमावर्ती इलाकों में यहां पुलिस नाकों पर विशेष चेकिग अभियान चलाया हुआ है।