समिति ने गोपाष्टमी पर करवाया कार्यक्रम
श्री योग वेदांत सेवा समिति ने गोपाष्टमी पर भव्य कार्यक्रम करवाया।
संवाद सहयोगी, घरोटा : श्री योग वेदांत सेवा समिति ने गोपाष्टमी पर भव्य कार्यक्रम करवाया। इसमें समिति सिहोडा के राम लाल, ज्ञान चंद, चंदन, भूपति ने देखरेख की। इसमें मुख्य वक्ता कंदरोड़ी आश्रम के प्रवक्ता जेएन शर्मा ने कहा कि कार्तिक मास को गोपाष्टमी पर्व मनाया जाता है। इस दिन गाय माता के प्रति कृतज्ञता और सम्मान प्रगट किया जाता है। हिदू धर्म की संस्कृति व आत्मा गायों को माना जाता है। गाय माता का हिदू धर्म में स्थान, पूजन का महत्व पर चर्चा की गई। जेएन शर्मा ने कहा कि सेवाकार्य तो करें, लेकिन राग द्वेष से प्रेरित होकर नहीं। दूसरे को मान देकर सेवाकार्य करने से सेवा भी अच्छी होती है। इस मौके साहित्य वितरित किया गया व भंडारा भी लगाया गया। इस मौके पर चंद्रकांता, अवतार सिंह, गोपाल सिंह भी उपस्थित थे।
------------
महिला मंडल व युवा सेवा संघ ने किया गो पूजन
संवाद सहयोगी, घरोटा : गो पूजन के तहत महिला मंडल बाड़ी व युवा सेवा संघ कंदरोरी ने कार्यक्रम करवाया। इसमें नरेश कुमारी, सचिव शशि बाला, तारो देवी, प्रमिला, रंजना, सोनिया कुमारी उपस्थित हुईं। उन्होंने गायों का पूजन किया व उन्हें प्रसाद बांटा। वहीं युवा सेवा संघ प्रधान विवेक पठानिया ने संघ के सेवा कार्य व समाज को देन पर चर्चा की। उन्हेंने गोशाला में पांच बोरी पशु आहार व 3200 रुपये सेवा रूप में भेंट किए। इस अवसर पर लोगों को भी समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में रामेश्वर पठानिया, जेएन शर्मा, सुनील शर्मा, विशाल शर्मा, गगन, करण, बीनू डोगरा, सौरभ, विजेंद्र पठानिया आदि उपस्थित रहे।