श्री ब्राह्मण सभा ने बलिदानियों को किया नमन
श्री ब्राह्मण सभा शास्त्री नगर पठानकोट की ओर से अध्यक्ष डॉ. केवल कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, पठानकोट : श्री ब्राह्मण सभा शास्त्री नगर पठानकोट की ओर से अध्यक्ष डॉ. केवल कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने भारत-चीन सीमा पर 20 भारतीय सैनिकों के वीरगति प्राप्त करने पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। प्रवीण शर्मा, नवीन रैना, संजीव कुमार शर्मा ने भारतीय सैनिकों पर धोखे से चीन के सैनिकों द्वारा किए गए आघात की भर्त्सना करते हुए इसे एक कायराना हरकत बताया। उन्होंने बलिदानी सैनिकों को नमन करते हुए उनके परिवारों से संवेदना प्रकट की। उन्होंने भारत की जनता से स्वदेशी उत्पाद अपनाने तथा विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान करते हुए कहा कि स्वदेश निर्मित वस्तुओं के प्रयोग से भारत आत्मनिर्भर बनेगा। जो देश आत्मनिर्भर होते हैं वही देश दुनिया पर राज करते हैं। उन्होंने विशेष तौर पर चाइनीज वस्तुओं तथा मोबाइल में चीनी एप्स के बहिष्कार का संकल्प लिया। श्री ब्राह्मण सभा शास्त्री नगर के समूह सदस्यों ने एक स्वर में इस दुखद घड़ी में भारत सरकार के प्रत्येक फैसले का समर्थन करने हेतु प्रस्ताव पारित किया।