Move to Jagran APP

श्री ब्राह्मण सभा ने सरकार के फैसले का समर्थन किया

श्री ब्राह्मण सभा शास्त्री नगर पठानकोट की ओर से अध्यक्ष डॉक्टर केवल कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 12:05 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 12:05 AM (IST)
श्री ब्राह्मण सभा ने सरकार के फैसले का समर्थन किया
श्री ब्राह्मण सभा ने सरकार के फैसले का समर्थन किया

जासं, पठानकोट :

loksabha election banner

श्री ब्राह्मण सभा शास्त्री नगर पठानकोट की ओर से अध्यक्ष डॉक्टर केवल कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने भारत चीन सीमा पर 20 भारतीय सैनिकों के वीरगति प्राप्त किए जाने पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रवीण शर्मा, नवीन रैना, संजीव कुमार शर्मा ने कहा बलिदानी सैनिकों को नमन करते हुए उनके परिवारों से संवेदना प्रकट की। उन्होंने भारत की जनता से स्वदेशी उत्पाद अपनाने तथा विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान करते हुए कहा कि स्वदेश निर्मित वस्तुओं के प्रयोग से भारत आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने कहा कि जो देश आत्मनिर्भर होते हैं वही देश दुनिया पर राज करते हैं। उन्होंने विशेष तौर पर चीनी वस्तुओं तथा मोबाइल में चीनी एप्स के बहिष्कार का संकल्प लिया। श्रीब्राह्मण सभा शास्त्री नगर के समूह सदस्यों ने एक स्वर में इस दुखद घड़ी में भारत सरकार के प्रत्येक फैसले का समर्थन करने हेतु प्रस्ताव पारित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.