शाहपुरकंडी पुलिस ने चलाया चेकिग अभियान
शाहपुरकंडी पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर डीएसपी धार रविदर सिंह रूबी के नेतृत्व विशेष चेकिग अभियान चलाया।
संवाद सहयोगी जुगियाल : शाहपुरकंडी पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर डीएसपी धार रविदर सिंह रूबी के नेतृत्व विशेष चेकिग अभियान चलाया। इसमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व अन्य वाहनों की चेकिग की गई। रविदर सिंह रूबी ने बताया कि आने जाने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होने श्री सनातन धर्म सभा के सदस्यों से मिलकर दशहरा पर्व मनाए जाने पर चर्चा की। इस मौके पर उन्होने सभी क्षेत्र वासियों से अपील की है कि पूरे क्षेत्र मे अमन कानून की स्थिति बनाए रखे और क्षेत्र में कोई भी अज्ञात व्यक्ति नजर आने पर पुलिस संपर्क करें। इस मौके पर थाना प्रभारी भारत भूषण सैनी, एएसआइ राजेश कुमार, एएसआइ बुई दास, एएसआइ रणजीत सिंह, अश्वनी कुमार, श्री सनातन धर्म सभा के महावीर शर्मा, अशोक शर्मा, कमल, सत्यपाल पाली, पवन बाबा, सोम राज, सुरिदर कोहली सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।