Move to Jagran APP

नगर निगम एसई ने शहर की बन रही सड़कों का जायजा

शहर के विभिन्न एरिया में बन रही नई सड़कों का शनिवार को निगम के सुपरिंडेंटेंट इंजीनियर सरदार सुरजीत सिंह ने जायजा लिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 05:19 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 05:19 PM (IST)
नगर निगम एसई ने शहर की बन रही सड़कों का जायजा
नगर निगम एसई ने शहर की बन रही सड़कों का जायजा

जागरण संवाददाता, पठानकोट : शहर के विभिन्न एरिया में बन रही नई सड़कों का शनिवार को निगम के सुपरिंडेंटेंट इंजीनियर सरदार सुरजीत सिंह ने जायजा लिया। चेक किए गए काम में किसी किस्म की कोई खामी नहीं पाई। सुरजीत सिंह सुबह करीब 11 बजे शहर के विभिन्न एरिया में बन रही नई सड़कों का जायजा लेने के लिए निकले। इस दौरान उनके साथ निगम एसडीओ सरदार परमजोत सिंह भी थे। सबसे पहले शहर के रामशरणम कालोनी में बन रही सड़क का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कालोनी में बन रही सभी गलियों में डल रही कंकरीट की गुणवत्ता को परखा। काम पर संतुष्टि जताने के बाद वह सीधे मोहल्ला प्रीतनगर में नई बन रही सड़क के निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए पहुंचे। गली के लोगों से हो रहे काम संबंधी बात की व कहा कि आपके वार्ड में पेंडिग काम भी बहुत जल्द शुरू हो जाएंगे। इसके तहत नई सीवरेज व वाटर सप्लाई लाइन बिछाने का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। सुरजीत सिंह ने बताया कि शहर में 1 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से नई सड़कों का काम करवाया जा रहा है। राम शरणम कालोनी में 25 लाख से करवाए जाने वाला काम प्रमुख है। काम की गुणवत्ता में किसी किस्म का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। टेंडर के मुताबिक जितने मापदंड तय किए गए हैं उसे ठेकेदार को हर हाल में पूरा करना होगा। अगर काम में कहीं अनियमितता पाई गई तो उसकी भरपाई ठेकेदार को ही करनी पड़ेगी। काम पर स्थानीय लोग भी निगरानी रख सकते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.