पौने दो करोड़ रुपये की स्वीपिंग मशीन खरीदेगा निगम, मेयर और विधायक ने लिया डेमो
विधायक अमित विज ने कहा कि शहर को साफ सुथरा बनाने में यह मशीन अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि आज उक्त मशीन का निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रायल लिया गया।
जागरण संवाददाता, पठानकोट: शहर की सड़कों की सफाई अब स्वीपिग मशीन से होगी। सोमवार की देर शाम विधायक अमित विज के नेतृत्व में मशीन की डेमो करके देखी गई, जिस पर निगम मेयर पन्ना लाल भाटिया सहित निगम के अधिकारियों ने संतुष्टि जताई। विधायक अमित विज ने कहा कि शहर को साफ सुथरा बनाने में यह मशीन अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि आज उक्त मशीन का निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रायल लिया गया। मशीन ने एक बार में करीब ढाई क्विंटल तक कूड़ा उठाया है। कहा कि निगम के प्रत्येक वर्ष करीब डेढ़ करोड़ रुपये सफाई व्यवस्था पर खर्च होते हैं। लोगों को भी सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत रहती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए निगम ने इसे खरीदने का फैसला किया है। इसकी कीमत करीब दो करोड़ होगी। लिहाजा, डेढ़ वर्ष में ही वह सफाई व्यवस्था पर खर्च होने वाली राशि को कवर कर लेगी। उन्होंने कहा कि अगले 15 से 20 दिनों में यह निगम के पास यह मशीन आ जायेगी। कंपनी डेढ़ साल इसका रखरखाव मुफ्त में करेगी। मौके पर निगम अधिकारियों के अलावा पार्षद भी मौजूद थे।