Move to Jagran APP

डाक्टर आंबेडकर को किया नमन

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा धार मंडल कृष्णा मार्केट जुगियाल में महामंत्री ठाकुर युवराज की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 11:50 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 11:50 PM (IST)
डाक्टर आंबेडकर को किया नमन
डाक्टर आंबेडकर को किया नमन

संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी/ जुगियाल : संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा धार मंडल कृष्णा मार्केट जुगियाल में महामंत्री ठाकुर युवराज की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें धार मंडल के उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह बिट्टू मिन्हास विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आज महिलाओं को वोट देने का अधिकार डाक्टर भीम राव आंबेडकर की देन है। हमें डाक्टर भीमराव आंबेडकर की कुर्बानियों को नहीं भूलना चाहिए। इस मौके पर अनिल कुमार, पंकज कुमार, बब्बू पठानिया, हरदीप सिंह, गुरबचन सिंह मामू, अजीत सिंह उपस्थित थे।

loksabha election banner

केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया

संवाद सहयोगी, पठानकोट : केंद्रीय विद्यालय दो में उपप्राचार्य अमर ज्योति शर्मा के निर्देशन में संविधान दिवस मनाया गया। उप-प्राचार्य और सभी शिक्षकों ने डा. भीम राव आंबेडकर की तस्वीर को माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डा. आंबेडकर के देश को दिए गए योगदान को याद किया। संविधान की उद्देशिका को विद्यालय में पढ़ा और बाकी शिक्षकों तथा छात्रों ने आनलाइन उद्देशिका को पढ़कर प्रमाणपत्र प्राप्त किए। इस अवसर पर छात्रों को संविधान की जानकारी देने के लिए असलाइन प्रश्नोत्तरी हल करने को दी गई। उपप्राचार्य ने अपने संदेश में संविधान को पढ़ने और अपने अधिकारों जानने और देश के प्रति कर्तव्यों का निर्वाहन करने के लिए सभी को प्रेरित किया। इस अवसर पर सुदेश कुमारी, सुधीर कटारिया, जोगिदर पाल, एसके सुमन, अशोक कुमार, विकास राय आदि शिक्षक उपस्थित थे। उन्होंने भी इस अवसर पर डा. आंबेडर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.