Move to Jagran APP

जिदगी इक हादसा गजल की वीडियो रिलीज

हारमनी अकादमी ऑफ म्यूजियम एवं डांस के तत्वावधान में सैली बलजीत की गजल का लोकार्पण समारोह हुआ।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 05:47 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 05:47 PM (IST)
जिदगी इक हादसा गजल की वीडियो रिलीज
जिदगी इक हादसा गजल की वीडियो रिलीज

जागरण संवाददाता, पठानकोट : हारमनी अकादमी ऑफ म्यूजियम एवं डांस के तत्वावधान में सैली बलजीत की गजल जिंदगी इक हादसा के वीडियो का लोकार्पण समारोह हुआ। समारोह में गजल के वीडियो को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित किया। इंग्लैंड निवासी पूजा गुप्ता ने गजल को आवाज दी है। समारोह में प्रसिद्ध साहित्याकार सुरेश सेठ ने कहा कि सैली बलजीत का कहानियों से गजल लेखन में आना अद्भुत है। यह उनके साहित्य के सफर का टर्निंग प्वाइंट है। सैली की यह गजल लंबे समय तक याद की जाएगी। इस गजल को प्रसिद्ध गायक और संगीतकार विजय बटालवी ने अपनी मधुर आवाज के साथ गाया है। वहीं डॉ. केडी सिंह ने कहा कि वह इस गजल सृजन के समय गायक विजय बटालवी के संपर्क में रहे। इस गजल को मधुर कंठ से आवाज देकर इसे यादगार बना दिया है। जबकि, प्रि. नीलम सेटी ने कहा कि इस गजल के संगीत और शब्दों ने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया है। समारोह में डॉ राकेश मोहन ने कहा कि सैली बलजीत ने गजल की दुनिया में भी अपना लोहा मनवाया है। समारोह में सैली बलजीत ने गजल पाठ किया, वहीं कवयित्री डॉ. शैलजा सैली और आशु सेठ ने कविताएं सुनाकर समां बांधा। समारोह में मंच संचालन हारमनी अकादमी ऑफ म्यूजियम एवं डांस के एमडी सतीश वशिष्ठ ने किया। इस मौके पर राकेश नुदरत, संदेश धीमान, एआर वशिष्ठ, अश्विनी मानव, डॉ लेखराज, डॉ दर्शन त्रिपाठी, नरेश शर्मा दीनानगरी, बिशन दास, अनिल अवस्थी, अशोक चित्रकार, अशोक बख्शी, अजय देवेगोत्रा, अमितेश्वर सैली, रजनी पठानिया, सुचेता महाजन, आनंद शर्मा, विशाल वर्मा, पवन महाजन, मोनिका महाजन, रजत महाजन, मनोज अरोड़ा, सविता अरोड़ा, राकेश सांवल, रीतू तलवाड़, मनदीप, साहिल

loksabha election banner

वशिष्ठ, अमित चोपड़ा, सरोज वशिष्ठ मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.