Move to Jagran APP

सुखबीर ने जिला की राजनीतिक गतिविधियों पर पदाधिकारियों से की चर्चा

जिला प्रधान ने बताया कि जिले में शिअद का ग्राफ दिन ब दिन बढ़ रहा है। सुजानपुर में पार्टी की स्थिति पहले से काफी मजबूत हुई है। जनता शिअद-बसपा गठबंधन की सरकार को देखना चाहती है

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Dec 2021 04:23 PM (IST)Updated: Sun, 19 Dec 2021 04:23 PM (IST)
सुखबीर ने जिला की राजनीतिक गतिविधियों पर पदाधिकारियों से की चर्चा
सुखबीर ने जिला की राजनीतिक गतिविधियों पर पदाधिकारियों से की चर्चा

जागरण संवाददाता, पठानकोट: शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने वीरवार को अपने पठानकोट दौरे के दौरान पार्टी पदाधिकारियों से जिले की राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की। पार्टी के जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह मिटू के निवास स्थान पर आयोजित बैठक दौरान जिले में आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा करवाए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।

loksabha election banner

जिला प्रधान ने बताया कि जिले में शिअद का ग्राफ दिन ब दिन बढ़ रहा है। सुजानपुर में पार्टी की स्थिति पहले से काफी मजबूत हुई है। जनता शिअद-बसपा गठबंधन की सरकार को देखना चाहती है, क्योंकि जो कार्य पूर्व की बादल सरकार के कार्यकाल में हुए हैं, उतने कार्य वर्तमान कांग्रेस सरकार नहीं करवा पाई।

सुखबीर बादल ने पदाधिकारियों से कहा कि वह शिअद की नीतियां लोगों के घर-घर तक पहुंचाए ताकि सरकार बनाई जा सके। इस मौके पर जिला आब्जर्वर गुरबचन सिंह बब्बेहाली, पीएसी मेंबर अशोक शर्मा, राज कुमार गुप्ता, देहाती जिला प्रधान सुभाष ठाकुर, महासचिव प्रीतम सिंह, प्रेस सचिव हरप्रीत राजा, यूथ प्रधान गुरप्रीत सिंह गुरु, लखबीर सिंह लक्खी, गुरनाम सिंह, भूपिद्र सिंह कलसी, गुरजीत सिंह व पंकज सैनी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.