शाहपुरकंडी में मिला आरएसडी कर्मी का शव
पुलिस ने शाहपुरकंडी में आरएसडी कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 11:18 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 11:18 PM (IST)
संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी : पुलिस ने शाहपुरकंडी में आरएसडी कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया है। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह (61) निवासी उपरली बढ़ोई के रूप में हुई है। मृतक का शव शुक्रवार सुबह शाहपुरकंडी में मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुलदीप आरएसडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। उसे अपने कार्यकाल में सेवा विस्तार मिला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें