Move to Jagran APP

अवतार दिवस पर आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम

स्वामी दिव्यानंद पुरी महाराज के अवतार दिवस पर आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 04:21 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 04:21 PM (IST)
अवतार दिवस पर आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम
अवतार दिवस पर आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम

संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी : स्वामी दिव्यानंद पुरी महाराज के अवतार दिवस पर आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। सुबह गुरु महाराज ने संगत का मार्गदर्शन किया। बुधवार रात को मां भगवती का जागरण करवाया गया। दिव्यानंद महाराज ने कहा कि यह धार्मिक कार्यक्रम कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए किया गया है। इसमें हर श्रद्धालु को मास्क, शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए ही आश्रम परिसर में प्रवेश करने दिया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व नगर कौंसिल सुजानपुर राजकुमार गुप्ता, हिदू सिख एकता क्लब के प्रधान निर्मल सिंह पप्पू, अनंत गुरुकुल स्कूल के चेयरमैन अनुज शर्मा, कांग्रेस पूर्व जिला सचिव डाक्टर जेके शर्मा, विजय चोपड़ा, धर्मेंद्र राणा, पप्पू महात्मा उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.