बारिश के कारण गिरा कच्चा मकान
मूसलधार बरसात के कारण जुगंथ उपरली के एक परिवार का कच्चा मकान गिर गया।
संवाद सहयोगी, मामून : मूसलधार बरसात के कारण जुगंथ उपरली के एक परिवार का कच्चा मकान गिर गया। वीना देवी ने बताया कि वह अपने दो कमरों के मकान में छोटे बेटे के साथ रहती है। उनका बेटा मजदूरी कर भरण-पोषण कर रहा है। गुरुवार दोपहर को जब बारिश हो रही थी तो वह अपने घर के अंदर थी। तभी अचानक उनके घर की दीवार गिरने लगी। वह भागकर आंगन में पहुंची। उनका घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। उसने प्रशासन से मांग की है कि उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनकी मदद की जाए।
भू-स्खलन बढ़ी समस्याएं
पठानकोट: चक्की से माजरा को जाने वाले रोड पर लगातार बारिश के चलते भू-स्खलन बढ़ता जा रहा है। यह मार्ग हवाई अड्डा, एचएच के लिए जाने का रास्ता है। इस मार्ग का लगातार हो रहा कटाव मार्ग को पूरी तरह से खत्म कर सकता है।