Move to Jagran APP

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज भी छाए रहेंगे बादल

शीतलहर चलने के कारण हड्डियां कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 02:08 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 02:08 AM (IST)
बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज भी छाए रहेंगे बादल
बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज भी छाए रहेंगे बादल

संवाद सहयोगी, पठानकोट: हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पवर्तीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। पंजाब के कई हिस्सों में शनिवार की दोपहर बाद शुरू हु्ई बारिश रविवार को भी दिनभर जारी रही। रुक-रुक हो रही बारिश ने आम जन के लिए परेशानियां पैदा कर दी हैं। बारिश से इन्सानों के साथ-साथ जानवरों का भी हाल बेहाल गया है। शहर में घूमते बेसहारा पशुओं की स्थिति भी बेहद खराब है। पशुओं के लिए चारा तालाश करना ओर सिर छिपाना मुश्किल हो रहा है।

loksabha election banner

वहीं बारिश ने रविवार की छुंट्टी का भी मजा किरकिरा कर दिया। लोग दिनभर घरों में ही दुबके रहे। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फवारी के कारण मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर चलने के कारण हड्डियां कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। लोगों को ठंड से राहत पाने के लिए अभी ओर इंतजार करना पड़ सकता है। मंगलवार को मौसम के साफ होने की उम्मीद की जताई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.