Move to Jagran APP

पंजाब सरकार मनरेगा कर्मचारियों की मांगों का करे हल: सलारिया

कर्मचारियों की हड़ताल के चलते गांवों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए सरकार इनकी मांगों को जल्द पूरा करके हड़ताल को खत्म करवाकर राहत दिलवाए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 10:25 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 10:25 PM (IST)
पंजाब सरकार मनरेगा कर्मचारियों की मांगों का करे हल: सलारिया
पंजाब सरकार मनरेगा कर्मचारियों की मांगों का करे हल: सलारिया

संवाद सहयोगी, सुजानपुर/माधोपुर: सरकार मनरेगा कर्मचारियों की मांगों का पहल के आधार पर हल करें। यह बात सरपंच भरत सलारिया ने कही। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत बीडीपीओ कार्यालय में कर्मचारी पिछले 15 वर्षों से कार्य कर रहे हैं। सरकार इन कर्मचारियों की सेवाओं को देखते हुए इनको रेगुलर करें। वहीं इनकी मांगों का हल करें। विभिन्न गांवों के सरपंच इनकी इस मांग का समर्थन करते हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते गांवों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए सरकार इनकी मांगों को जल्द पूरा करके हड़ताल को खत्म करवाकर राहत दिलवाए।

loksabha election banner

इधर, गांव रानीपुर झिकला की सरपंच कृष्णा देवी ने कहा कि पंजाब सरकार मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल का निपटारा करते हुए इसे जल्द खत्म करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वर्ष 2022 में विस चुनाव हैं और चुनाव के कुछ महीने पहले ही चुनाव आचार संहिता लग जाएगी। इससे विकास कार्य बंद हो जाएंगे। इसलिए सरकार मनरेगा कर्मचारियों की मांगों को जल्द स्वीकार करे व हडताल खत्म करवाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.