कांग्रेसियों की दखलअंदाजी के रोष में भाजपाइयों का धरना कल
बजट सेशन में मेयर अनिल वासुदेवा पर कांग्रेस के पार्षदों की ओर से किए गए हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने 2 अप्रैल को धरना देने का फैसला किया।
जागरण संवाददाता, पठानकोट : बजट सेशन में मेयर अनिल वासुदेवा पर कांग्रेस के पार्षदों की ओर से किए गए हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने 2 अप्रैल को धरना देने का फैसला किया गया। इस धरने को लेकर आज भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व प्रदेश प्रधान व पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा की ओर से एससी सैल और भाजपा के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि बजट सेशन जिसमें शहर के विकास कार्यो को लेकर चर्चा की जानी थी, उसे कांग्रेस की ओर से जंग का अखाड़ा बना दिया गया और मेयर पर जानलेवा हमला किया गया जो कि ¨नदनीय तो है ही साथ ही में यह लोकतंत्र की हत्या के बराबर है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से इसका कड़ा संज्ञान लिया गया तथा 2 अप्रैल को शहर गाड़ी अहाता चौक में विशाल संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रोष रैली में पहुंचकर इसका जवाब देंगे। इस मौके पर एससी मोर्चा की उपाध्यक्ष पंजाब शोभा रानी, सहित मौके पर महासचिव रज्जत, उपाध्यक्ष विनोद, रविन्द्र, रोशन एमसी, अर्जुन प्रधान, अश्विनी, किशन, रमेश, उमा, दीपक कश्यप भी थे।