गलती फूड सप्लाई विभाग की खामियाजा भुगत रहे गरीब
फूड सप्लाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण नीले कार्ड काटे जाने के कारण गरीब उपभोक्ताओं को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा है।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : फूड सप्लाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण नीले कार्ड काटे जाने के कारण गरीब उपभोक्ताओं को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा है। अशोक कुमार निवासी मोहल्ला शेखा वार्ड नंबर आठ ने बताया कि कार्ड धारक करनैल सिंह वार्ड नंबर पांच के राशन कार्ड में हमारे पांच फैमिली मेंबर के नाम चल रहे थे। इसे लेकर विभाग को कई बार निवेदन पत्र लिख कर दिए हैं कि उनका राशन कार्ड अलग बनाया जाए। वहीं डिपो होल्डर को भी कई बार फार्म भर के दिए हैं कि उनका नाम किसी के कार्ड नीला अलग किया जाए। अशोक कुमार ने कहा कि उसका राशन किसने हड़प किया है। क्योंकि मात्र दो बार ही उसे राशन मिला है इसकी जांच की जाए। सुजानपुर शहर में जितने भी नीले कार्ड बने हैं उनकी जांच की जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनको इंसाफ नहीं मिला तो जिलाधीश दफ्तर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे।