धोखाधड़ी के आरोप में फरार भगोडा गिरफ्तार
पीओ स्टाफ ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे भगोड़े को पकड़ा है।
संवाद सहयोगी,पठानकोट
पीओ स्टाफ ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे भगोड़े को पकड़ा है। पकड़ा गया मोहन लाल निवासी जसवाल लाहड़ी का रहने वाला है। बता दें कि थाना डिवीजन नं.1 में 4-1-17 को व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इसके बाद से आरोपित फरार चल रहा था।
पीओ स्टाफ के एएसआई सु¨रद्र मोहन, बलराम ¨सह व हैड कांस्टेबल मुख्तियार ¨सह ने बताया कि 2017 में सुंदरनगर निवासी सत¨वद्र ¨सह ने पुलिस से शिकायत में बताया था कि क्त व्यक्ति ने सस्ता प्लाट दिलवाने के नाम पर 4 लाख 10 हजार रुपए लिए थे, लेकिन इस व्यक्ति ने प्लाट के मालिक को 2 लाख रुपए ही दिए और उससे 2 लाख की ठगी मार ली। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसके बाद पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया। लेकिन व्यक्ति जमानत पर रिहा हो गया। उसके बाद व्यक्ति को डर था कि ठगी के मामले में सजा हो जानी है। जिस करके व्यक्ति ने अदालत में आना बंद कर दिया। उसके बाद अदालत ने समन व वरंट भी जारी किए। लेकिन व्यक्ति फिर भी अदालत में नहीं आया। अदालत ने 25 अक्तूबर 2018 को व्यक्ति को भगोड़ा करार दे दिया। उसके बाद व्यक्ति ठिकाने बदलकर रह रहा था। पीओ स्टाफ ने जसवाल लाहड़ी से व्यक्ति पकड़ा है।