वरुण कोहली यूथ कांग्रेस भोआ के इंचार्ज मनोनीत
जिला यूथ कांग्रेस की ओर से पठानकोट में जिलाध्यक्ष तोषित महाजन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, पठानकोट : जिला यूथ कांग्रेस की ओर से पठानकोट में जिलाध्यक्ष तोषित महाजन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विशेष रूप से पंजाब यूथ कांग्रेस इंचार्ज बंटी शेल्के, सहायक इंचार्ज मुकेश कुमार, जिला इंचार्ज केपी पाहड़ा, युवा नेता आशीष विज, हरसिमरन बाजवा, योगेश हांडा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान पंजाब इंचार्ज बंटी शेल्के, सहायक इंचार्ज मुकेश कुमार ने कहा कि युवा पार्टी की रीढ़ है। इसी के चलते यूथ कांग्रेस महासचिव वरुण कोहली को हलका भोआ का इंचार्ज मनोनीत किया गया।
उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती के लिए जिला पठानकोट के हर ब्लॉक में 25 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिला पठानकोट के हर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर युवाओं की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। युवा शक्ति की ओर से देश की केंद्र सरकार की लोक विरोधी नीतियों संबंधी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। देश की जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कार्यशैली से खफा है। देश की जनता को कोई फायदा देने की बजाय पेट्रोल डीजल की कीमतों के दाम बढ़ा दिए गए हैं जिससे आम आदमी की जेब पर बड़ा बोझ पड़ा है। उन्होंने कहा कि इसे सरकार की ओर से किसान विरोधी ऑर्डिनेंस जारी किए गए हैं। इस अवसर पर असेंबली प्रधान वरिदर सिंह लकी, कुलजीत सेंटी, आशीष महाजन, विकास, योगेश, वरुण कोहली, मनदीप कुमार, मानव शर्मा, बलवान सिंह, अंकित मेहरा, पवन, नीरज, रामस्वरूप, अभ्यम शर्मा, अरुण आदि उपस्थित थे।